अयोध्या, अक्टूबर 12 -- Ayodhya News: अयोध्या। शहर के बड़ी देवकाली तिराहा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिराहे के पास एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बाइक जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी काम से जा रहा था, तभी इंजन से धुआं उठने लगा और अचानक लपटें उठने लगीं। बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के चलते कुछ देर के लिए आवागमन बंद कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...