Ayodhya News: कुमारगंज वन रेंज में पहली बार गठित हुआ उड़ाका दल
अयोध्या, सितम्बर 23 -- Ayodhya News: कुमारगंज वन रेंज में पहली बार गठित हुआ उड़ाका दल- 24 घंटे रखेगा वन क्षेत्र पर नजर वन्य जीवों और वृक्षों की होगी सुरक्षा कुमारगंज,संवाददाता।वन रेंज कुमारगंज में वन्य जीवों की सुरक्षा, अवैध कटान पर प्रभावी रोक लगाने और अवैध लकड़ी के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पहली बार रेंज स्तर पर सात सदस्यीय उड़ाका दल का गठन किया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने टीम का गठन करते हुए वन दरोगा विष्णु चौहान को इसका प्रभारी बनाया है।क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि उड़ाका दल में प्रभारी समेत कुल सात वनकर्मी शामिल किए गए हैं। यह टीम 24 घंटे सक्रिय रहकर वन क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखेगी। खासतौर पर अवैध कटान, अवैध रूप से लकड़ी के परिवहन और वन्य जीवों से संबंधित मामलों पर टीम की विशेष नजर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.