Ayodhya News: कन्दैला की घटना में लापरवाही सामने आने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड
अयोध्या, अगस्त 28 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कन्दैला गांव में बम व गोली से हमला करके युवक की हत्या के मामले में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने हेड कांस्टेबल अशोक सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पक्षों में कई महीने पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव था। मामले पर तत्समय कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर उंगली उठ रही थी। लेकिन अभी हेड कांस्टेबल पर ही कार्रवाई की बात सामने आ रही है। कन्दैला गांव में राम लगन मौर्य और विजय भान सिंह उर्फ डब्बू सिंह के बीच बीते दो मार्च को जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। जिसमें एक पक्ष से सूरजभान सिंह काफी दिन तक अस्पताल में भर्ती था। जिसकी 19 जुलाई को मौत हो गई। 26 जुलाई को विजय भान सिंह उर्फ डब्बू सिंह का आरोप था कि वह भाई की तेरहवीं का सामान लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.