अयोध्या, अक्टूबर 11 -- Ayodhya News: अयोध्या,संवाददाता। रामलला के भोग प्रसाद की शुद्धता का प्रमाण पत्र भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रजित पुन्हानी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों को मंदिर परिसर में सौप दिया है। इससे पहले उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन भी किया। इसके बाद एफएसएसएआई के सीईओ रजित पुन्हानी अपने अन्य अधिकारियों के साथ मंदिर स्थित मीटिंग हॉल में पंहुचे। यहां पर पहले से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव महंत गोविंद देवगिरी ,सदस्य दिनेंद्र दास, कृष्ण मोहन और सचिव जगदीश आफले मौजूद थे। सभी ने एफएसएसएआई के सीईओ का स्वागत किया और उन्होंने ट्रस्ट को प्रमाण पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- रामलला का भोग प्रसाद FSSAI की जांच में पास, गुणवत्ता और शुद्धत...