Ayodhya News: एडीओ ने परखी डिजिटल लाईब्रेरी व अंत्येष्टि स्थल की हकीकत
अयोध्या, अक्टूबर 15 -- Ayodhya News: शुजागंज। गुरुवार को रूदौली दौरे पर आए सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) नीरज कुमार श्रीवास्तव ने भेलसर व हयातनगर ग्रामसभा में डिजिटल लाईब्रेरी का निरीक्षण कर सुविधाओ का जायजा लिया। ग्रामसभा हयातनगर में छात्रों की संख्या कम देखते हुए उन्होंने सुविधाओं को बढ़ाएं जाने व पेयजल की व्यबस्था सुदृण करने व विद्युत की सप्लाई सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए सौर्य ऊर्जा पर निर्भरता के निर्देश दिए है। पेयजल की समस्या को लेकर पंचायत सहायक को छात्रों के लिए बोतलबंद पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके बाद हयातनगर अंत्येष्टि स्थल में एडीओ ने झाड़ियों की सफाई व अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश प्रधान प्रतिनिधि जगत नारायण पांडेय को दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.