अयोध्या, सितम्बर 28 -- Ayodhya News: हाईवे किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव पटरंगा क्षेत्र में शालीमार ढाबे के आगे शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे मिला शवरुदौली संवाददाता। पटरंगा थाना क्षेत्र में सोमवार को 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे किनारे लगे शीशम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पूरे काजी गांव निवासी मो. आमिर (22) पुत्र मो. अमीन का शव हाईवे पुलिस चौकी क्षेत्र में शालीमार ढाबे के आगे शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों की सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी राज कुमार ने बताया प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने आमिर को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। हालांकि मौत के...