अयोध्या, अगस्त 4 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और कर्बला के 72 शहीदों की याद में मंगलवार को रामनगरी अयोध्या में गमगीन माहौल के बीच चेहल्लुम का शाही जुलूस निकाला गया। ऐतिहासिक धार्मिक स्थल इमामबाड़ा जवाहर अली खान से अंजुमन आबिदिया फैजाबाद के तत्वावधान में जब यह जुलूस उठाया गया, तो अलम मुबारक, शबीहे ताबूत, ताजिया और अमारियों के साथ अली असगर का झूला तथा इमाम हुसैन की सवारी जुलजनाह की जियारत के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमड़ पड़े। तत्कालीन अवध प्रांत के तीसरे नवाब शुजाउद्दौला की पत्नी और मल्लिका-ए-अवध स्वर्गीय उम्मतुज़जहरा उर्फ बहू बेगम साहिबा द्वारा स्थापित यह शाही जुलूस वर्ष 1835 से लगातार रामनगरी में निकाला जा रहा है। इमामबाड़ा से शुरू होकर यह जुलूस गुदरी बाजार,...