अयोध्या, अक्टूबर 11 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रिकाबगंज महिला थाना के बगल स्थित एक ज्वेलरी स्टोर का रविवार को उद्घाटन किया। यहां जयश्रीराम से अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में बड़े लेवल के ब्रांड, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एयरपोर्ट, सड़के हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अयोध्या को लेकर जो विजन है, वह जल्द ही जल्द साकार हो रहा है। हमारे भाई योगी आदित्यनाथ की सेवा निरंतर अयोध्या वासियों को मिल रही है। कंगना रनौत ने कहा कि अयोध्या नगरी की बात ही क्या है, वह बड़े भाग्यवान होते है, जिन्हें यहां का दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। राममंदिर के साथ में अयोध्या एक धाम के रुप में, सारे विश्व में लोगो का सपना है, मान्यता है, वह अयोध्या नगर आए। उन्होंने कहा कि रामकथा से प्रेर...