Ayodhya News: अयोध्या की डॉ.मितुल त्रिपाठी को राजस्थान में मिला स्वर्ण पदक
अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: अयोध्या। महानगर अयोध्या के सिविल लाइंस हौसिला नगर निवासी शशिकांत त्रिपाठी की होनहार बेटी डॉ. मितुल त्रिपाठी ने पशु चिकित्सा विज्ञान के परास्नातक पाठ्यक्रम के पैथोलॉजी विभाग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उसे बीकानेर के राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े द्वारा प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक सफलता डॉ. मितुल की वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। मितुल ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे अयोध्या जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। डॉ. मितुल त्रिपाठी इस समय पैथोलॉजी में पीएचडी कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.