Ayodhya News: अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम का विरोध
अयोध्या, सितम्बर 11 -- Ayodhya News: तारुन, संवाददाता। ग्राम पंचायत ककोली के मजरे बिंदा दूबे का पुरवा में नवीन परती की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। गुरुवार को टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि उषा दूबे के परिजनों द्वारा कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया। नायब तहसीलदार राम खेलावन ने बताया कि राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश की तहरीर पर उषा दूबे, प्रसून दूबे पत्नी प्रवेश दूबे, अंजलि नारायण दूबे और नारायण दूबे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। टीम में लेखपाल आंचल आदि के अलावा एसआई मुन्नीलाल, अरुण पटेल, कांस्टेबल मोहित सहित महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं। रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.