नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Axis My India Exit Poll LIVE: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे में तमिलनाडु में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। सर्वे अनुमानों के मुताबिक अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी TVK राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। सर्वे में कहा गया है कि 234 सदस्यों वाली विधानसभा में TVK बड़ा उलटफेर करते हुए 98 से 120 सीटें जीत सकती है, जबकि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं। मुख्यमंत्री के रूप में भी विजय सबसे बड़ी पसंद बनकर उभरे हैं। इससे पहले एक्सिस माय इंडिया ने पहला अनुमान असम राज्य के लिए जारी किया, जहां भाजपा सरकार की हैट्रिक के आसार जताए गए हैं। एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक असम में फिर से बीजेपी सरकार बन सकती है। सर्वे के मुताबिक, NDA को 88 से 100 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। इनके अलावा का...