नई दिल्ली, मार्च 28 -- अगर सबकुछ ठीक रहा तो प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक की दो सहायक कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। जानकारी के मुताबिक एक्सिस फाइनेंस को अगले 2 से 2.5 वर्षों में शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की योजना है। वहीं, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को Max फाइनेंशियल सर्विस के साथ रिवर्स मर्ज कर लिस्ट करने की तैयारी है। इसके संकेत एक्सिस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अमिताभ चौधरी ने दिए हैं।क्या कहा सीईओ ने? अमिताभ चौधरी इस बात से भी बेहद उत्साहित हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को मर्जर और एक्विजिशन (M&A) के लिए फंड देने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा- हमने पहले ही अपने अंदर एक M&A ग्रुप बना लिया है। मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि हम शायद उन गिने-चुने बैंकों में से एक हैं जिनके पास प्रोडक...