नई दिल्ली, अगस्त 18 -- इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म इस वक़्त सिनेमा हॉल में चल रही है। उनके करियर में 23 साल बाद एक ऐसी फिल्म आई है जो हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म आवारापन 2 ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। अब ये फिल्म वीक डेज में भी कमाई कर रही है। फिल्म 100 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है।आवारापन 2 का मंगलवार कलेक्शन इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 पहले वीकेंड पर धमाका करने के बाद वीकडेज पर भी सधी हुई कमाई की है। सोमवार को 9।25 करोड़ रुपए का कलेक्शन था और आज मंगलवार शाम करीब 8 बजे से 9 के बीच ये फिल्म करीब 6 करोड़ रुपए कमा चुकी है। कल तक आज का सही आंकड़ा सामने आ जाएगा। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 96।94 करोड़ कमाए लिए हैं। 100 करोड़ से करीब 3...