नई दिल्ली, फरवरी 11 -- AUS vs IRE Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप बी मैच में आयरलैंड को 67 रनों से रौंदा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। स्टोइनिस के अलावा मैट रेनशॉ और जोश इंग्लिस ने 37-37 रन बनाए। वहीं, बड़े टारगेट का पीछा करते हुए आयरलैंड टीम 16.5 ओवर में 115 रनों पर ढेर हो गई। आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने 41 रन बनाए। लोर्कन टकर ने 24 जबकि रॉस अडायर और मार्क अडायर ने 12-12 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा और नाथन एलिस ने चार-चार शिकार किए। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग 1 रन बनाकर पहले ओवर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.