नई दिल्ली, अगस्त 14 -- AUS vs BAN Highlights- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दूसरा दिन भी बांग्लादेश के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक मेहमानों ने 150 रन से अधिक की लीड हासिल कर ली है। गौर करने वाली बात यह है कि अभी भी उनके हाथ में 4 विकेट बाकी है। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने शतक जड़ा, वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। नई गेंद लेने के बाद जरूरत कुछ देर के लिए लगा कि ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी कर ली है, जब 11 रन के अंदर उन्होंने 3 विकेट चटका लिए थे। हालांकि 7वें विकेट के लिए मेहदी हसन मिराज (32) और हसन महमूद (13) ने 43 रनों की नाबाद साझेदारी कर फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की नाक में दम किया। कुछ आंकड़ों पर नजर डालें...