Aurangabad News: 29 अक्टूबर को होगा रबी महाअभियान का आयोजन
औरंगाबाद, अक्टूबर 27 -- Aurangabad News: किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी, उपादान का भी होगा वितरण हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में 29 अक्टूबर को रबी महाअभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन आत्मा, औरंगाबाद के तत्वावधान में होगा। इस संबंध में मंगलवार को स्थानीय कृषि कार्यालय ने जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत बीजों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच कृषि उपादान का वितरण भी किया जाएगा। कृषि विभाग ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: रबी फसलों की बुआई के समय बीज को उपचारित अवश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.