Aurangabad News: 14वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: बन बिगहा में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के बन बिगहा गांव में रविवार को मलहारा पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र सिंह के पिता स्व. रामाधार यादव की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समाजसेवी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उदय कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, पिंटू कुमार, हिमांशु कुमार, अनन्या कुमारी, रिंकू कुमार, माही कुमारी, अंकित कुमार और कनक कुमारी समेत दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.