Aurangabad News: 10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने शोहदा देवी मंदिर के समीप से बाइक पर लदी 10 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शराब के साथ बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: 94 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.