औरंगाबाद, अक्टूबर 10 -- Aurangabad News: फोटो-10 अक्टूबर एयूआर 18 कैप्शन-शनिवार को हसपुरा के अमझर शरीफ में दिव्यांगों को प्रशिक्षण देते हुए डीपीएम। ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के अमझर शरीफ में शनिवार को बुनियाद केंद्र के तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने उपस्थित दिव्यांगों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली प्राथमिक सावधानियों, त्वरित व सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के तरीकों और आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। ​इस अवसर पर सवेरा दिव्यांग फाउंडेशन के अध्यक्ष सागर कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। ताकि किसी भी संकट या आपदा के समय वे आत्मनिर्भर होकर अपनी सुरक्ष...