औरंगाबाद, अक्टूबर 5 -- Aurangabad News: ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा कनाप रोड में पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार में चलाए जा रहे महापरिवर्तन आंदोलन के संस्थापक एवं सूत्रधार पूर्व आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह का 6 अक्टूबर को होने वाले आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ​बैठक के दौरान उनके भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 6 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे हसपुरा बस स्टैंड स्थित स्व. राम शरण यादव पुस्तकालय भवन में उनके आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर सिंह, डॉ. केशव कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...