औरंगाबाद, अक्टूबर 25 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। जदयू के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष प्रियदर्शी महिपाल राव चौहान ने की। इसमें 31 अक्टूबर को जयंती समारोह आयोजित करने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर गाजे-बाजे के साथ माल्यार्पण किया जाएगा। बैठक में संघ के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव बिदेश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, आनंद कुमार सिंह, बिदेश्वरी सिंह, हृदयानंद सिंह और अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: पटेल पुस्तकालय में ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताएं हुई संपन्न यह...