औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: हसपुरा बस स्टैंड स्थित रामशरण यादव पुस्तकालय परिसर में गुरुवार को सीपीआई के बैनर तले पूर्व विधायक स्व. रामशरण यादव की 21वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल ने की, जबकि संचालन अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह ने किया। समारोह की शुरुआत उनके प्रतिमा स्थल पर पार्टी के झंडोत्तोलन से हुई। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र ई. रणविजय कुमार और जिला कार्यकारिणी सदस्य राम एकबाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की चर्चा कार्यक्रम के दौरान विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने स्व. रामशरण यादव की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिक्षक की नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति में आए और वर्ष 1977 म...