औरंगाबाद, जुलाई 6 -- Aurangabad News: जाम नालियां, टूटी सड़कें और जलजमाव से बढ़ी परेशानी, स्थानीय लोगों ने स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था की मांग दोहराई। फोटो- 6 जुलाई एयूआर 21 कैप्शन : अंबा बाजार के नवीनगर रोड पर सड़क पर बहता नाली का पानी और जलजमाव। अंबा, संवाद सूत्र मानसून की पहली हल्की बारिश ने ही अंबा बाजार की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है।

जलजमाव की समस्या बाजार के कई हिस्सों में जलजमाव, जाम नालियां, टूटी सड़कें और सड़कों पर बहता नाली का पानी आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हल्की बारिश में ही यह हाल है तो लगातार और तेज बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। वर्षों से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सबसे अधि...