औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- Aurangabad News: प्रशिक्षण के लिए जा रही थीं शिक्षिका, गंभीर हालत में दोनों सदर अस्पताल रेफर मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर दर्जी बिगहा के समीप सोमवार की सुबह स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षिका और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गया जिले के सांव कला निवासी शिक्षिका कुमारी सीमा और उनके पुत्र मणीकांत भूषण के रूप में हुई है। सीमा मदनपुर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह सोमवार सुबह अपने पुत्र के साथ औरंगाबाद के शाहपुर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय जा रही थीं। उन्हें 26 से 30 अक्टूबर तक कक्षा एक से दो के शिक्षण कार्य से संबंधित प्रशिक्षण...