औरंगाबाद, सितम्बर 8 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा बाजार में कार्रवाई कर स्कूटी से 17 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्कर नवीनगर थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव निवासी विजय कुमार यादव है। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि स्कूटी से शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टंडवा बाजार में जांच की गई। जांच के दौरान स्कूटी से शराब बरामद हुई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...