Aurangabad News: सोलर पैनल लगाने के लिए पंचायत स्तर पर किया जाएगा प्रेरित
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ मो. जफर इमाम ने पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन और इसके प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
योजना का प्रचार-प्रसार बीडीओ ने पंचायत सचिव, ग्राम कचहरी सचिव, विकास मित्र एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ग्रामीणों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया।
सरकारी सहायता और सब्सिडी उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने को बढ़ावा देना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.