औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के सोन तटीय क्षेत्र की झाड़ियों में चल रहे अवैध महुआ शराब निर्माण के ठिकानों पर एलटीएफ-3 की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अमृत बीघा एवं भगवान बीघा में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 18 हजार लीटर जावा महुआ घोल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली 10 भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ड्रम और अन्य सामग्री बरामद की। मौके से दो चापाकल और 18 ड्रम जब्त किए गए। जब्त सामान को दो ट्रैक्टरों की मदद से दाउदनगर थाना लाया गया। अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और सामग्री को नष्ट कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...