औरंगाबाद, अक्टूबर 5 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के गोह गांव में पांच साल की बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीनने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता मनीष कुमार के आवेदन पर गोह अंदर बाजार निवासी शशिभूषण यादव के पुत्र चंदन कुमार और सुंदरपुर गांव निवासी स्व. रामाधार सिंह के पुत्र यश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बच्चों के मामूली विवाद में युवक पर लाठी-डंडे से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...