औरंगाबाद, अक्टूबर 29 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना की पुलिस ने सोनवर्षा गांव में छापेमारी कर वारंटी जगदीश यादव और उनकी पत्नी उर्मिला देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों इसी गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में अग्रसारित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...