औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: सोननगर नहर में डूबकर लापता हुए 15 वर्षीय प्रिंस कुमार का शव बुधवार को फेसर थाना क्षेत्र के सिमरा कैनाल से बरामद किया गया। प्रिंस नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के मुगयाठी बिगहा गांव निवासी लालजीत महतो का पुत्र था। वह सोमवार की दोपहर कंचनपुर गांव के समीप 26 आरडी सोननगर नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और एनडीआरएफ का अभियान नरारी कला खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि प्रिंस की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम की मदद ली गई थी। टीम ने कंचनपुर से उन्थु फाटक होते हुए फेसर थाना क्षेत्र तक नहर में लगातार सर्च अभियान चलाया।...