Aurangabad News: सेविका के बेटे ने नीट में 649 अंक हासिल किए
औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: गोह प्रखंड के गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र प्रेम कुमार ने नीट परीक्षा में 649 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रेम कुमार के पिता धर्मेंद्र कुमार राजकीय मध्य विद्यालय कैथी बेनी में शिक्षक हैं, जबकि माता नीतू कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर नीट की तैयारी की। इस परीक्षा में उन्हें ओबीसी श्रेणी में 490वीं तथा ऑल इंडिया कैटेगरी में 1507वीं रैंक प्राप्त हुई है। बेटे की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों और शुभचिंतकों ने प्रेम कुमार को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- जगतपुरा के आदित्य ने नीट में लहराया परचम यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.