Aurangabad News: सेवा सेतु शिविर में 20 से अधिक योजनाओं का मिलेगा लाभ
औरंगाबाद, अक्टूबर 5 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में संकल्प सेवा अभियान के तहत 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है। बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शिविर में 20 से अधिक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं के स्टॉल लगाएंगे, जहां लाभार्थियों से आवेदन लेने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्मार्ट कार्ड समेत अन्य योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बीडीओ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 'सेवा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.