औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: ​हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशल युवा कार्यक्रम के सभागार में रविवार की शाम जिला जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मंडल ने की जबकि संचालन युवा कवि जितेंद्र कुमार चंचल ने किया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संचालक ने अपनी इन पंक्तियों से समां बांध दिया...टूट जाएंगे सारे भरम, सब हकीकत निकल आएंगे, कोई कितना निगहबान हो, ये मौसम बदल जाएंगे। ​इन ओजस्वी पंक्तियों ने पूरे वातावरण को साहित्यिक उर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

साहित्यिक महत्व अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीनिवास मंडल ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन रचनाकारों में सृजनशीलता और सक्रियता बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और ये मं...