औरंगाबाद, अगस्त 23 -- Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड के रसलपुर गांव स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी में सावन पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय झूलनोत्सव का शुभारंभ सोमवार से होगा। भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर झूले पर विराजमान कराया जाएगा। मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि सावन के अंतिम पांच दिनों में झूलनोत्सव मनाने की यहां पुरानी परंपरा है। रसलपुर के अलावा आरती, लभरी, परसांवा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ग्रामीणों के अनुसार सौ वर्ष से अधिक पुरानी ठाकुरबाड़ी का संबंध अयोध्या धाम से भी रहा है। आयोजन समिति से जुड़े अच्युत परमेश्वर, लवकांत सिन्हा और अभिषेक शरण ने बताया कि मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और अन्य तैयारियां पूरी कर ली ग...