Aurangabad News: सार्वजनिक जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: रफीगंज प्रखंड के बराही बाजार में सार्वजनिक जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1962-63 में गांव की समिति ने पूरे गांव के हिंदू-मुस्लिम समुदाय के सार्वजनिक उपयोग के लिए यह जमीन छह लोगों के नाम से खरीदी थी, ताकि भविष्य में यहां विद्यालय, सामुदायिक भवन, सामाजिक कार्यक्रम और अन्य जनहित के कार्य संचालित किए जा सकें। ग्रामीणों का आरोप है कि अब कुछ लोग इस जमीन पर निजी स्वामित्व का दावा कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह भूमि पूरे गांव की धरोहर है और इसे किसी भी कीमत पर निजी संपत्ति नहीं बनने दिया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.