औरंगाबाद, नवम्बर 1 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा हाई स्कूल मोड़ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय में देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश चंद्र ने की जबकि संचालन पुस्तकालय के निदेशक चंद्रेश पटेल ने किया। समारोह की शुरुआत पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक मिथिलेश सिंह ने सरदार पटेल के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। तबले पर संजय सिंह ने संगत की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृष्णा सिंह बागी, मुनेश्वर सिंह और देवेंद्र कुमार ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: धूमधाम से मनाई गयी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 15...