औरंगाबाद, अगस्त 23 -- Aurangabad News: औरंगाबाद चैम्बर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले समाजसेवी सह व्यवसायी कन्हैया लाल जैन को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। चैम्बर ऑफ कॉमर्स, औरंगाबाद के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, व्यवसायी विशाल उर्फ मंटू जैन, फुटकर विक्रेता संघ के मनोज कुमार, युवा व्यवसायी मनीष कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार ने कन्हैया लाल जैन को शॉल, बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि कई दशकों से समाज के प्रति कन्हैया लाल जैन का समर्पण रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...