औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित गौ घाट के समीप एक निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने समरसेबल मोटर, तार और ब्रेकर मशीन चोरी कर ली। घटना के संबंध में तरारी निवासी पिंटू कुमार ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में पिंटू कुमार ने बताया है कि पटेल नगर गौ घाट के समीप उनका मकान निर्माणाधीन है। अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे समरसेबल मोटर, तार और ब्रेकर मशीन चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि करीब 50 दिन पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा निर्माणाधीन मकान से लोहे की प्लेट चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना में सनहा दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...