Aurangabad News: सभी बूथों पर प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची
औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इस संबंध में बीडीओ मो. जफर इमाम ने प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि प्रारूप प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं से दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। इसके लिए प्रपत्र छह, सात और आठ में आवेदन लेने तथा निर्धारित समय के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बीएलओ को पूरी प्रक्रिया में सतर्कता बरतने और मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में मतदाता सूची से संबंधित अन्य जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.