Aurangabad News: सब्जी बाजार के तीनों रास्तों पर अतिक्रमण, बढ़ी परेशानी
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा सब्जी बाजार को जाने वाले तीनों प्रमुख मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं। इससे खरीदारों, दुकानदारों और राहगीरों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ व्यवसायियों ने सड़क के बड़े हिस्से पर स्थायी और अस्थायी रूप से कब्जा कर लिया है। वहीं कई दुकानदार सड़क पर ही दुकानें सजा रहे हैं, जिससे रास्ता और संकरा हो गया है। बाजार के व्यस्त समय में जाम जैसी स्थिति बन जाती है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को लेकर हाल में हुई बीडीसी की बैठक में बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र अतिक्रमण हटाकर बाजार क्षेत्र में सुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.