Aurangabad News: सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: दाउदनगर प्रखंड सभागार में बीडीओ मोहम्मद जफर इमाम की अध्यक्षता में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में चल रहे स्वच्छता कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करें तथा स्वच्छता कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कराएं। गांवों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कहीं भी गंदगी की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में बीडीओ ने सरकारी प्रावधानों के अनुरूप प्रत्येक घर से प्रतिदिन एक रुपये की दर से स्वच्छता शुल्क संग्रह में भी तेजी लान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.