Aurangabad News: संत रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया गया आह्वान
औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के टंडवा मंडल स्थित महादलित टोला में बुधवार को भाजपा टंडवा मंडल की ओर से संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जबकि संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पासवान उर्फ भोला पासवान ने किया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास उत्तर भारत के भक्ति आंदोलन के महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव का विरोध करते हुए मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने उनके प्रसिद्ध संदेश 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का उल्लेख करते हुए इसे जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गुरु पूर्णिमा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.