Aurangabad News: संत रविदास की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
औरंगाबाद, जुलाई 29 -- Aurangabad News: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हसपुरा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिरहारा गांव स्थित संत शिरोमणि बाबा रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर संत रविदास के बताए आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत मुन्ना ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास ने समाज में समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया था, वह आज भी पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को अपनाकर ही सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है और राष्ट्र निर्माण को एक नई दिशा दी जा सकती है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.