औरंगाबाद, अक्टूबर 10 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के महावीरगंज निवासी धनंजय कुमार पाल की बाइक संडा मेले से चोरी हो गई। उन्होंने शुक्रवार को अंबा थाने में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की मांग की। आवेदन के अनुसार वे मेले में एक दुकान के पास बाइक खड़ी कर गए थे। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। आस-पास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: अम्बेराडीह मंदिर के पुजारी की बाइक हुई चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...