Aurangabad News: श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
औरंगाबाद, अगस्त 19 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद सदर प्रखंड के पोईवां पंचायत के तेंदुआ पोखर के व्यवसायी हरि नारायण सोनी उर्फ हरि सोनी के आकस्मिक निधन पर ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। ग्रामीणों ने ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। युवा समाजसेवी विकास राय यादव ने कहा कि हरि सोनी बेहद सुलझे हुए, सरल और नेक इंसान थे। उन्होंने अपने जीवन में समाज और गांव के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। महादेव कमेटी के अध्यक्ष रामसुंदर यादव, सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, अनिल ठाकुर, विकास कुमार, पवन कुमार, संजय यादव, रंजीत चंद्रवंशी, बबलू पासवान, विजय ठाकुर, कुणाल कुमार, धीरज कुमार, रामजी यादव, अंकित कुमार मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.