Aurangabad News: शैक्षणिक परिभ्रमण की राशि के इंतजार में गोह के 74 मध्य विद्यालय
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के 74 मध्य विद्यालयों को शैक्षणिक परिभ्रमण मद की राशि का अब तक भुगतान नहीं हो सका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत सभी विद्यालयों ने बच्चों का शैक्षणिक परिभ्रमण करा दिया है, लेकिन नए वित्तीय वर्ष के कई माह बीत जाने के बावजूद भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इससे प्रधानाध्यापकों में निराशा है। उनका कहना है कि विभाग के निर्देश पर परिभ्रमण कराया गया था और उपयोगिता प्रमाणपत्र मिलने के बाद प्रति विद्यालय 20 हजार रुपये का भुगतान शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद पांच माह बाद भी राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों की उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.