औरंगाबाद, अक्टूबर 25 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवन बिगहा धर्मकांटा के पास एक कार से 91.9 लीटर शराब बरामद की है। इसमें 10 लीटर विदेशी और 81.9 लीटर देसी शराब शामिल है। पुलिस ने मौके से 50 बोतल विदेशी और 273 बोतल देसी शराब जब्त की। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि कार से शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष छापेमारी कर कार की तलाशी ली। इस दौरान शराब बरामद हुई। मामले में नामजद आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...