Aurangabad News: शिक्षक के निधन पर शोक सभा आयोजित
औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के असामयिक निधन पर मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन में शोक सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता शिक्षक डॉ. रविनंदन ने की। उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। मौके पर समाजसेवी विंदेश्वरी शर्मा, कामदेव चंद्रवंशी, मध्याह्न भोजन योजना के प्रभारी विजय कुमार, प्रो. प्रमोद कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुमारी अनुपम सिन्हा, शिक्षक अमरेश कुमार, अरुण कुमार, बृजमोहन राम, जितेंद्र कुमार, दीपक दिनकर, रवींद्र पासवान, कपिलदेव सिंह, सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार और विनय यादव सहित कई शिक्षाविद उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.