Aurangabad News: शिक्षक के निधन के बाद परिवार को सहयोग की दरकार
औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के मध्य विद्यालय, झखरी में पदस्थापित शिक्षक राजकिशोर मिश्रा के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों किडनी फेल होने के कारण लंबे इलाज के बाद 19 सितंबर को उनका निधन हो गया। इलाज में लगातार खर्च होने से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। उनके निधन के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था का संकट भी खड़ा हो गया है। परिजनों और शुभचिंतकों ने बताया कि इस कठिन समय में परिवार आर्थिक रूप से बेसहारा हो गया है। ऐसे में समाज के लोगों से यथासंभव आर्थिक सहयोग की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.