औरंगाबाद, अक्टूबर 10 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द होने के बाद परिजन उन्हें रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार केसरी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील कुमार यादव गोह थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। चिकित्सकों ने उन्हें सीपीआर भी दिया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...